मौसम : न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री गिरा, शाम को सर्दी
मार्च का दूसरा पखवाड़ा खत्म होने के साथ मौसम मामूली सर्द है। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 0.8 डिग्री गिरा। सुबह और रात में सर्दी का असर रहा। दोपहर में खिली धूप ने शहरवासियों को विचलित किया। सूर्यास्त के बाद मौसम में वापस सर्दी का असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम पारा 26 तथा न्यूनतम पारा 13 डिग्री रहा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह की आर्द्रता 31 और शाम की आर्द्रता 19 प्रतिशत रही। गुरुवार को अधिकतम पार 26.8 और न्यूनतम पारा 12.7 डिग्री था।