न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता समाप्त करने का स्वागत
अजमेर| सेवानिवृत राज्य कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के अध्यक्ष करण सिंह ने भारती स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों के लिए न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता समाप्त करने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सभी खाताधारकों में बैंक के प्रति अधिक जुड़ाव एवं विश्वास बढ़ेगा। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनसिंह पंवार एवं राजेंद्र माथुर ने भी आभार जताया है।