पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लखावत को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाने के निर्णय का स्वागत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | भाजपा के वरिष्ठ नेता अाैंकार सिंह लखावत ने भी विधानसभा में राज्यसभा सांसद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि लखावत ओजस्वी वक्ता है। पूर्व महिला बाल विकास मंत्री अनिता भदेल ने कहा लखावत के राज्यसभा सांसद बनने से अजमेर शहर के विकास को पंख लगेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा ने कहा कि लखावत ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बहुत अथक प्रयास किए हैं। इस अवसर पर महापौर धर्मेंद्र गहलोत, पूर्व सांसद रासा सिंह रावत, उपमहापौर संपत सांखला सहित अन्य नेता मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...