प्लाॅटाें के अवधि विस्तार के लिए करना पड़ेगा अाैर इंतजार
अजमेर विकास प्राधिकरण प्रशासन से प्लाॅटाें के अवधि विस्तार की उम्मीद लगाए गए बैठे भूखंडधारियों काे अभी अाैर इंतजार करना पड़ेगा। अवधि विस्तार काे लेकर एडीए से जुड़े अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर अपना पल्लू झाड़ने में लगे हुए हैं।
इसका खामियाजा आमजन के साथ ही एडीए काे इससे हाेने वाली लाखाें के राजस्व की हानि उठाकर भुगतना पड़ रहा है। यदि अवधि विस्तार हाे ताे एडीए में लाखाें बरस सकते हैं। अभी एक साल तक के अवधि विस्तार की पावर संभागीय आयुक्त के पास है। सरकार ने चेयरमैन का भी अतिरिक्त पदभार उन्हीं काे साैंपा रखा है। गत दिनों अवधि विस्तार की पत्रावलियां उन्हीं के पास साइन हाेने के लिए भेजी गई थी, लेकिन बिना साइन हुए सभी पत्रावलियां वापस एडीए कार्यालय लाैट अाई। अधिकारियों ने बताया कि साइन नहीं हाेने के पीछे दाे कारण सामने अाए हैं। पहले कारण में इन पत्रावलियों के देरी से अाने के पीछे किन अधिकारियों की जिम्मेदारी रही। उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी मांगी गई है। संभागीय आयुक्त की सेवानिवृत्ति भी इसी साल है। इस कारण भी वह कई फाइलों पर साइन करने से बच रहे हैं। एडीए में जिन लाेगाें ने पत्रावलियां लगाकर अपने प्लाॅट का सपना संजोया है वह सभी बुधवार काे निराश हाे गए। सरकार भी यहां पर राजनीति नियुक्ति कर अध्यक्ष लगाने में अभी विचार नहीं कर रही है। तीन साल का अध्यक्ष का कार्यकाल हाेने के कारण निकाय चुनावों के बाद ही यहां पर नियुक्ति पर फैसला हाे सकेगा। नए अध्यक्ष के बाद ही पत्रावलियों पर साइन हाे सकेंगे। जब तक एजेंट व आमजन की पत्रावलियों काे अधिकारियों एक दूसरे के पाले में डालकर अपना पल्लू झाड़ते दिखेंगे।