उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाएं सम्मानित
अजमेर | लायंस क्लब अजमेर शौर्य की अाेर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। प्रांतीय सभापति प्रचार राजेन्द्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम मणिकर्णिका के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए जाते हैं। अध्यक्ष सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक क्षेत्र में यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर, चिकित्सा के क्षेत्र में दंत विशेषज्ञ डॉ. पिंकी माथुर, बालिका शिक्षा शिक्षिका के लिए अंशु बंसल का सम्मान किया गया।
सचिव शैलेश बंसल ने बताया कि इस अवसर पर राजकुमारी पांडे, जागृति केवलरामनी, रीना श्रीवास्तव सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।