महिला कांग्रेस ने स्वतंत्रता सैनानियाें काे दी श्रद्धांजलि
अजमेर| 12 मार्च 1930 काे नमक सत्याग्रह के नाम से इतिहास में चर्चित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की याद में महिला कांग्रेस की अाेर से कार्यक्रम अायाेजित कर स्वतंत्रता सैनानियाें काे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अजमेर शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान ने बताया महात्मा गांधी की दांडी यात्रा 24 दिनों तक चली थी। यह पदयात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी स्थित से गांव दांडी तक गई थी। महात्मा गांधी व उन सभी स्वतंत्रता सैनानियों को उनके याेगदान के लिए महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने नमन किया।