- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Ajmer
- Ajmer News Rajasthan News Women39s Day Sadbhavana Rally Organized Program Organized From Various Organizations And Organizations
महिला दिवस : सद्भावना रैली निकाली, विभिन्न संस्था-संगठनाें की अाेर से कार्यक्रम अायाेजित
महिला विकास के मुद्दाें पर चर्चा
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की संयुक्त निदेशक सुनीता मीना की मौजूदगी में महिला कर्मचारियों के लिए महिला दिवस मनाया। सभी महिला अधिकारी एवं महिला कर्मचारियों द्वारा महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए महिलाओं की सराहनीय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जाेर दिया गया।
समाज की अाठ महिलाओं का सम्मान
महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिला जिला सभा द्वारा अंगीरा अाश्रम में सम्मान समाराेह अायाेजित किया गया। मुख्य अतिथि किशाेरी चाेयल एवं विशिष्ट अतिथि मंजू लदाेया रहीं। अध्यक्षमा सविता कींजा ने की। समाराेह में राजकीय सेवा में कार्यरत समाज की अाठ महिलाओं व अतिथियाें का सम्मान किया गया। मुख्य संरक्षक सुशीला, भगवती प्रसाद भी माैजूद थीं। महिला शक्ति पर अतिथियाें व जिलाध्यक्ष पुष्पा ने उद्बाेधन से सबकाे लाभान्वित किया।
महिलाओं का किया सम्मान
द स्मार्ट अजमेरियन के अध्यक्ष सोना धनवानी व उपाध्यक्ष गुलजीत सिंह छाबड़ा ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेएलएन अस्पताल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की महिला नर्सिंग स्टाफ, राजस्थान परिवहन निगम की बस परिचारिकाएं और महिला थाना अलवर गेट की सभी महिला पुलिस कर्मियों को गुलाब का फूल देकर उनका सम्मान किया।
माताओं का सम्मान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज में सनातन धर्म की सेवा के साथ जीवन पर्यन्त महिलाओं को जोड़कर सेवाकार्य करने वाली व उत्कृष्ट कार्य करने पर सिंधु भवन पंचशील नगर में आयोजित संगोष्ठी में सम्मानित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुये अध्यक्ष राधाकिशन आहूजा ने ऐसे आयोजनों को जोड़कर संस्कार नियाणी व सामूहिक पूजन के प्रयासों की सराहना की। समिति के सचिव मनोज मेंघाणी ने बताया कि सम्मानित होने वाली माताओं को संत सती व सूर हुई मातृ शक्ति के प्रेरणादायी प्रसंग पंचायत उपाध्यक्ष मोहन चेलाणी व सिंध्ु सभा के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने विचार रखे ।
महिला जागृति मंच, पंचशील नगर, अजमेर की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को रैली का आयोजन किया गया।
अजमेर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अजमेर स्थित एनजीअाे मंथन फाउंडेशन ने सद्भावना रैली निकाली। रैली अजमेर क्लब से रवाना हाेकर बजरंगगढ़ पहुंची। संस्था की अध्यक्ष डाॅ. जया अगनानी ने बताया कि कार्यक्रम के दाैरान हमारे देश की उन वीरांगनाअाें काे सलामी दी, जिन्हाेंने विभिन्न क्षेत्र में भारत की अाभा काे विश्व स्तर पर पहुंचाया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रियंता रेड्डी व निर्भया जैसी उन सभी महिलाअाें काे श्रद्धांजलि दी। नारी उत्थान व सशक्तिकरण के निहित भाव काे लेकर मंथन फाउंडेशन अागामी 10 मई काे मदर्स-डे के अवसर पर अजमेर स्तरीय मैराथन ज्याेत से ज्याेत जलाअाे के पाेस्टर कर िवमाेचन मुख्य अतिथि सुनीता गुर्जर ने किया।
महिलाएं सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 11 महिलाओं का माल्यार्पण कर शॉल पहनाकर और केक कटवाकर अभिनंदन किया गया। हरि ओम कॉलोनी विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर के प्रचार सचिव रमेश लालवानी ने बताया कि इस माैके पर संजू देवी, मीरा देवी, सपना देवी, रिचा सहित अन्य को सम्मानित किया गया।