जिले में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य जारी
अजमेर| जिले में नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र के गांव, गली माेहल्लों में 7वीं आर्थिक गणना का कार्य चल रहा है। इसके तहत सरकार द्वारा नियुक्त सीएससी के प्रगणक एवं सुपरवाइजर प्रत्येक गांव एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों के प्रत्येक घरों, उद्यम एवं संस्थानों पर जाकर आर्थिक गतिविधियों की सूचना मोबाइल एप से एकत्र कर रहे हैं।अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि एकत्र की गई सूचनाएं राष्ट्र एवं राज्य के विकास की योजना बनाने एवं उन्हें लागू करने में बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन एवं जन प्रतिनिधिगणों से आग्रह किया है कि वे प्रगणक व सुपरवाइजर उनके क्षेत्र, घरों, संस्थानों में आए तो उन्हें सही सूचनाएं उपलब्ध कराएं।