पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंगल में मिली युवक की अर्धनग्न लाश हाथ-पैर, सिर जंगली कुत्ताें ने नाेंच खाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में जंगल क्षेत्राें में लाश मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। किशनगढ़ के पास टिकावड़ा आैर ब्यावर के निकट खरवा के बाद अब अजमेर के सिविल लाइंस इलाका स्थित भूणाभाय के जंगल क्षेत्र में अज्ञात युवक की लाश बरामद हुई है।

युवक की लाश करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है, शव के हाथ-पैर आैर सिर जंगली कुत्ताें ने नाेंच लिया है। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम आैर शिनाख्त के लिए जेएलएनए अस्पताल के चीरघर में रखवाया है। हत्या है या किसी आैर कारण से युवक की माैत हुई है, इस बारे में पड़ताल करने के लिए पुलिस ने डाॅक स्क्वाॅड आैर एफएसएल टीमाें से माैका मुआयना करवाकर साक्ष्य जुटाए हैं।

थानाप्रभारी डाॅ. रविश के मुताबिक किसी ग्रामीण ने पुलिस काे सूचित किया था कि भूणाभाय के जंगल क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पीछ एक युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची, लाश अर्धनग्न हालात में थी। युवक के शरीर का ऊपर का हिस्से पर कपड़े नहीं पहन रखे हैं, जबकि नीचे जींस पहन रखी है। पैराें में शूट नहीं है, आैर न ही जमा-तलाशी में काेई एेसा दस्तावेज मिले जिससे मृतक की शिनाख्त हाे सके। युवक के सीने पर बाईं आेर पगड़ीनुमा चित्र गुदा हुआ है। उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हाेती है।

लाेगाें से पूछताछ, शिनाख्तगी की कवायद में जुटी पुलिस


मृतक की पहचान के लिए पुलिस टीमाें ने आसपास के क्षेत्राें में जाकर पूछताछ की लेकिन फिलहाल पहचान नहीं हाे सकी। पुलिस के स्टेट कंट्राेल रूम में सूचना देकर राज्य के सभी थानाें काे मृतक की जानकारी देकर गुमशुदा लाेगाें में से उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाप्रभारी डाॅ. रविश का कहना है कि पाेस्टमार्टम के बाद ही माैत का कारण स्पष्ट हाे सकेगा। हत्या है या नहीं, इस बारे में फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी हाेगा।


जंगल में निगरानी नहीं, इसलिए अपराधियाें के लिए आसानी

जंगल में निगरानी नहीं हाेने के कारण अपराधियाें के लिए वारदात करना आसान हाे रहा है। पिछले 10-15 दिनाें में इस तरह के तीन मामले सामने आ चुके हैं। मालूम हाे कि किशनगढ़ में प|ी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पुखराज नाम के एक युवक की हत्या कर लाश टिकावड़ा के जंगल में फैंक दी थी। इसी तरह ब्यावर में खरवा के जंगलाें में भी पिछले दिनाें मां-बेटे की लाश मिली थी। हालांकि दाेनाें ही मामलाें में पुलिस ने खुलासा कर आराेपियाें काे धरदबाेचा है।
खबरें और भी हैं...