पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विकास की राह में महत्वपूर्ण कड़ी हैं युवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| नेहरू युवा केंद्र अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन सुदीप कौर ने प्रतिभागियों को बताया कि युवा विकास की राह में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिला स्तरीय युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ छायाकार दीपक शर्मा ने कहा कि फोटोग्राफी को रोज़गार से जोड़कर देख सकते है। आरसीएचओ डॉ. रामलाल चौधरी ने शिशु एवं प्रजनन स्वस्थ्य के बारे में जानकारी दी। प्रिंसीपल एसके कौशल ने खाद्य कला संस्थान से प्रतिभागियों द्वारा डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताया। यातायात निरीक्षक सुनीता गुर्जर ने पुलिस सेवा से जुड़े अनुभव साझा किए। युवाओं का प्रशासन के साथ संवाद तीसरे दिन भी जारी रहेगा आयोजन में सहयोग कर रही करुणा फिलिप ने बताया की युवाओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी। इस कार्यक्रम की आयोजन सहयोगी संस्था महिला जन अधिकार समिति है।
खबरें और भी हैं...