युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
अजमेर| जाेंसगंज इलाके में एक युवक ने मंगलवार रात कमरे में फंदे पर लटककर कर फांसी लगा ली। मृतक पेशे से फोटोग्राफर था अाैर 22 फरवरी काे ही उसकी शादी हुई थी। शादी हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुअा था कि उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस का मानना है कि पति-प|ी के बीच अनबन डिप्रेशन का कारण हाे सकती है। थाना प्रभारी नरपत सिंह के अनुसार जाेंसगंज निवासी 26 वर्षीय हुकमसिंह उर्फ राॅनी पुत्र भंवर सिंह का शव बुधवार सुबह उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस दल ने कमरे में तलाशी ली गई, लेकिन मृतक का सुसाइड नाेट नहीं मिला। राॅनी फाेटाेग्राफर था, गत 22 फरवरी काे ही उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद पहला त्योहार हाेने के कारण उसकी प|ी पीहर गई थी। इसके बाद से ही राॅनी गुमसुम रहने लगा था।