पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास कार्यशाला का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर| नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में महिला जन अधिकार समिति के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विभिन्न गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। युवा आवास तीन दिन तक साज-सज्जा, रंगोली- चित्रकारी के साथ साथ संवाद चिंतन और विचारों के आदान प्रदान का केंद्र बना रहा।

समापन समारोह में पूर्व विधायक डॉ. श्रीगोपाल बाहेती ने युवक युवतियों के कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी काल में सीखा हुआ ज्ञान जीवन पर्यन्त काम आता है। विशिष्ट अतिथि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के वृत्त अधीक्षक त्रिपाठी, जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति सदस्य दीपक शर्मा, हॉकी अकादमी के प्रशिक्षक अभिमन्यु चौधरी, उमेश शर्मा और अजय गौड़ ने युवा मंडलों को खेल किट देकर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तकें प्रदान की। इससे पूर्व बैंक ऑफ बड़ौदा -ग्रामीण स्वरोजगार के रामराज धाकड़ ने 14 तरह के तकनीकी कोर्स की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में जिला कृषि वैज्ञानिक धर्मेंद्र भाटी ने समुदायिक किचन गार्डन, हरी सब्जियों की गुणवत्ता की पहचान और कृषि विज्ञान केंद्र की योजनाओं की जानकारी देकर प्राकृतिक तरीके से कीटनाशक बनाने की तकनीक समझाए।

अभिषेक सिंह सोलंकी ने ई मित्र खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। युवा क्लब के रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया बताई जिला युवा अधिकारी शरद त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक इंदिरा पंचोली ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गांधीजी के जीवन से जुड़ी चित्र प्रदर्शनी भी आयोजित
की गई।
खबरें और भी हैं...