- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News 1400 Two Wheeler And Four Wheelers Parked In Showroom
शोरूम में खड़े हैं 1400 दुपहिया व चौपहिया वाहन
अलवर| जिले के वाहन शोरूम में फिलहाल 1400 दुपहिया व चौपहिया वाहन अभी तक खड़े हुए हैं जो बिके नहीं है। इन वाहनों को लेकर आरटीओ के अधिकारी अलग परेशान हैं और वाहन डीलर अलग परेशान हैं। दरअसल वाहन डीलर्स के सामने इन वाहनों को अगले 15 दिन में बेचकर रजिस्टर्ड कराने की चुनौती है तो परिवहन विभाग को चिंता है इन वाहनों से मिलने वाले करोड़ों रुपए के टैक्स की। क्योंकि मार्च महीना विभाग के लिए टारगेट पूरा करने का है। जिले के करीब 74 वाहन डीलरों के पास करीब 76 चौपहिया वाहन और 1350 दुपहिया वाहन खड़े हुए हैं।
अशोक लीलैंड में 300 से ज्यादा चेसिस : सूत्रों का कहना है कि अकेले अशोक लीलैंड में तैयार चेसिसों की संख्या 300 से ज्यादा है। चेसिस समय से बिकते हैं तो कंपनी और सरकार दोनों के लिए ही फायदे की स्थिति रहेगी। इसके विपरीत यदि वाहन समय पर नहीं बिके तो इनका कहीं भी रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और ये कबाड ही होंगे।