पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News 184 Crores Incentive Amount Approved For Good Performance In Pmgsy

पीएमजीएसवाई में अच्छेप्रदर्शन के लिए प्रदेश काे 184 कराेड़ प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर| प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत राजस्थान के अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए केंद्र ने राज्य को 184 करोड़ 74 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। यह राशि ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वर्ष 2019-20 के कार्यों के लिए वित्तीय प्रोत्साहन राशि के रूप में स्वीकृत की है। डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बताया कि वर्ष 2019-20 में प्रदेश में ग्रामीण सड़कों के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इसी कारण यह प्रोत्साहन राशि स्वीकृत हुई है जो समूचे राज्य के लिए हर्ष की बात है। इसके तहत अब राज्य के हिस्से की अनुपातिक राशि 123 करोड़ 16 लाख रुपए सहित कुल 307 करोड़ 90 लाख रुपए से इस योजना के अंतर्गत पूर्व में निर्मित और अपग्रेड की गई लगभग 2 हजार 900 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण करवाया जा सकेगा।
खबरें और भी हैं...