पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिविर में 186 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खैरथल. वल्लभग्राम गांव में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते युवक।

खैरथल| स्वामी लीलाशाह महाराज का 140वां जन्मोत्सव रविवार को लीलाशाह कुटिया बल्लभग्राम पर मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 186 यूनिट रक्त संग्रहित किया। स्वामी लीलाशाह धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष वासुदेव दासवानी ने बताया कि स्वामी लीलाशाह सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह सामूहिक आरती व हवन कार्यक्रम के बाद रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। जिसका उद्घाटन प्रेमप्रकाश आश्रम के संत हरीश साई व पुजारी बाबा पीतांबर दास ने किया। शिविर में सेठ मक्खनलाल चेरिटेबल ट्रस्ट के चिकित्सकों की टीम ने रक्त संग्रह किया। इस अवसर पर राजकुमार लालवानी, अशोक महलवानी, राजकुमार चंचलानी, घनश्याम चंचलानी, दिलीप चंदवानी, प्रताप कटहरा, विनेश सिरवानी, वासुदेव गुरुजी, हरीश जयवानी, गिरधारीलाल ज्ञानानी, लाजपतराय निहलानी आदि उपस्थित रहे।

गोविंदगढ़: कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 67 यूनिट रक्त एकत्रित किया। महासभा के अध्यक्ष दामोदर गर्ग ने बताया कि शिविर में सर्व समाज के 67 महिला-पुरुषों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समाज के महामंत्री भुवनेश गुप्ता ने बताया कि दोपहर में समाज का होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष दिनेश चंद बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज गर्ग, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गोयल, मंत्री फूलचंद बंसल, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, नितिन बंसल, राधेश्याम आर्य, मूलचंद आर्य, अनिल बंसल सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...