पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News 214 Families Submitted Files To Make A Certificate Of Raw Habitation

214 परिवाराें का कच्ची बस्ती का प्रमाण पत्र बनाने के लिए फाइलें जमा कराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर. प्रमाण-पत्र बनाने के लिए अायुक्त को ज्ञापन सौंपते पार्षद।

अलवर| वार्ड नं. 35 के कांग्रेस पार्षद अंशुल कुमार सैनी ने अपने वार्ड क्षेत्र के कच्ची बस्ती घाेषित सोनावा नहर के नीचे, सोनावा उत्तर एवं सोनावा दक्षिण के खाद्य सुरक्षा से वंचित 214 परिवारों के राशन कार्ड व अन्य प्रमाण सहित आवेदन पत्र नगर परिषद अायुक्त फतेह सिंह मीणा काे सौंपे हैं। इनके कच्ची बस्ती निवासी होने का प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ज्ञापन भी दिया है। पार्षद सैनी ने बताया कि कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने देशभर में खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित किया था। इसे राजस्थान में लागू कर दिया गया था। इसके तहत कच्ची बस्ती के निवासियाें काे खाद्य सुरक्षा का लाभ मिलना चाहिए। इस लाभ से वार्ड क्षेत्र के 214 परिवार वंचित हैं। इनकाे खाद्य सुरक्षा याेजना का लाभ दिलाने के लिए ही उन्हाेंने अावेदन किया है। कच्ची बस्ती के निवासी हाेने का प्रमाणपत्र बनने के बाद उन्हें इस याेजना का लाभ मिल सकेगा। मामले में अायुक्त ने नियमानुसार कार्रवाई करने का अाश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...