शहीदी दिवस पर विचार गोष्ठी 22 काे
अलवर| स्वदेशी जागरण मंच की शनिवार काे हुई बैठक में शहीद भगत सिंह के 22 मार्च काे बनाए जाने वाले शहीदी दिवस पर दाेहपर 3 संघ कार्यालय पर विचार गोष्ठी आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इसी दिन शाम 7 बजे भगत सिंह सर्किल पर दीपदान का कार्यक्रम हाेगा। 23 मार्च को सुबह 8 बजे भगतसिंह सर्किल पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण हाेगा। जिला संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि बैठक में नगर संयोजक चंदन जैन, सह विभाग प्रमुख रवि शर्मा, जिला महिला संयोजक रचना गोयल, सहनगर संयोजक संजय जैन आदि माैजूद थे।