- Hindi News
- National
- MILKPUR News Rajasthan News 25 Lakh Devotees Visited Baba Mohanram39s Divine Light In Three Days
तीन दिन में 25 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा मोहनराम की दिव्य ज्योत के दर्शन
फाल्गुनी पूर्णिमा से शुरू हुअा काली खाेली धाम वाले बाबा माेहनराम का लक्खी मेला बुधवार काे दाैज पर परवान चढ़ा। लाखाें भक्ताें ने बाबा के धाम में हाजिरी लगाकर अखंड ज्याेत के अलाैकिक दर्शन किए। प्रशासन का दावा है िक मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुअाें ने बाबा की ज्याेत के दर्शन िकए। जिसमें अंितम िदन बुधवार काे ही करीब 15 लाख श्रद्धालु मेले में अाए। बाबा की ज्योत के दर्शनों की अास लिए भक्ताें काे घंटों लाइन में लगते देखा गया। लेकिन इतने लंबे इंतजार के बाद जब श्रद्धालुअाें काे एक पल के लिए बाबा माेहनराम की अखंड ज्याेत की लाैकिकता नजर अाई ताे उनकी सारी थकान दूर हाे गई।
बुधवार का दिन ताे औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में बाबा माेहनराम के रंग से सरोबार दिखा। मंशा चाैक स्थित मिलकपुर मंदिर हाे या काली खाेली धाम हर जगह भक्त ही भक्त दिखाई दिए। शहर के औद्योगिक अाैर रिहायशी क्षेत्र से भक्ताें के समूह खाेली धाम की अाेर उमड़ते रहे। कांधे पर रखी बाबा की ध्वजा अाैर भक्ति गीत गाते भक्ताें की टाेलियां खाेली की अाेर बढ़े जा रहे थे। जिससे साफ लग रहा था कि अाज खाेली वाले बाबा का वार्षिक मेला है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली अाैर उत्तरप्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्साें से भक्त मेले में आएं। मेला ग्राउंड में पार्किंग सुबह से शाम तक फुल रही ताे राेड साइड में जहां भी खाली जगह दिखी वहीं पर बस अाैर अन्य चार पहिया वाहन खड़े दिखे। बाबा माेहनराम के भक्ताें का सैलाब गाैरवपथ से जाने वाली काली खाेली धाम वाले रास्ते पर दिखा। भक्ताें के छाेटे-छाेटे जत्थे मेला स्थल आते दिखाई दिए। कंटेनर डिपाे के पास वाहन पार्किंग बनाई थी। यहां से श्रद्धालु पैदल बाबा के दर्शन के लिए जा रहे थे। सुबह थाेड़ी कम भीड़ थी, वहीं दाेपहर में भक्ताें का हुजूम उमड़ने लगा। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद देखी गई।
सब पर भारी अास्था : एक तरफ भक्ताें का पैदल चलकर दर्शन करना मुश्किल था, वहीं कुछ भक्ताें की अास्था की डाेर इतनी मजबूत थी कि वे दण्डाैती अाैर पेट पलटनियां करते हुए खाेली वाले के दरबार में पहुंचे। वहीं खाेली में श्रद्धालुअाें की भीड़ अधिक हाेने की वजह से भक्ताें ने सीधे पहाड़ पर चढ़कर दर्शन किए। पहाड़ पर बिना सुरक्षा सीधी चढ़ाई करते समय भक्ताें ने जाेखिम तक उठाया। वहीं दाैज के अवसर पर पुण्य फल प्राप्त करने के लिए भक्ताें ने खाेली धाम की परिक्रमा भी लगाई।
सेवा काे भी बढ़े हाथ : मेले में अाने वाले बाबा के भक्ताें काे काेई असुविधा न हाे इसके लिए काफी इंतजाम िकए गए थे। मेला क्षेत्र में प्रसादी के लिए जगह-जगह भंडारे तथा पीने के पानी की व्यवस्था की गई थी। वहीं कई जगह लगे पंडालों में बाबा का गुणगान हाे रहा था। इसके साथ ही चिकित्सकीय सेवा के लिए बाबा माेहनराम सेवा समिति की अाेर से खाेली में सीढ़ियाें के नीचे मेडिकल कैंप लगाया गया। समिति के जेडी प्रधान अाैर सुनील सिंह ने बताया कि तीन दिन में करीब 20 हजार लाेगाें काे प्राथमिक उपचार कराया है। उनकी टीम द्वारा 24 घंटे सेवा दी गई।
बाबा माेहनराम का मेला शांितपूर्ण संपन्न हाे गया। मेले में करीब 25 लाख श्रद्धालुअाें ने ज्याेत के दर्शन िकए। अंितम िदन श्रद्धालुअाें की संख्या बहुत अधिक थी।
-खेमाराम यादव, एसडीएम, तिजारा
मेले में श्रद्धालुअाें काे दिया उपचार
लियो क्लब द्वारा बाबा मोहनराम मेले में प्राथमिक उपचार केंद्र लगाया गया। जिसमें दर्शनों के लिए आए हुए श्रद्धालुओं को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। क्लब के सेक्रेटरी प्रोबीर कुमार ने बताया कि मेले में आए 1200 से ज्यादा लोगों ने प्राथमिक उपचार केंद्र का लाभ उठाया। शिविर में अध्यक्ष देवेंद्र नागपाल, संयोजक डॉ. लोकेश दुआ, हिमांशु सिंगल, अरुण भूटानी, मनीष कालरा, हर्ष नगपाल, दीपक दुआ, पोरस सिंह, कुलदीप सपरा, विजय नागपाल, देवेन्द्र कसाना, नमन वर्मा, कपिल गर्ग एवं सुधीर पांडेय ने व्यवस्थाएं संभालीं।
िभवाड़ी. बाबा के मंिदर तक दंडाैत कर जाता श्रद्धालु।
िभवाड़ी. काली खाेली वाले बाबा माेहनराम के मेले में ज्याेत के दर्शन के िलए उमड़े श्रद्धालु।