- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News 28 Exam Centers Changed For Three Days Due To Panchayat Elections
पंचायत चुनाव के कारण तीन दिन के लिए बदल दिए 28 परीक्षा केंद्राधीक्षक
अलवर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में पंचायत चुनाव के चलते अधिकारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। अब तक बोर्ड द्वारा परीक्षा तिथियों में बदलाव का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन निर्देश नहीं मिलने के कारण अब जिला शिक्षा अधिकारी राकेश शर्मा ने करीब 28 परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों में तीन दिन के लिए बदलाव किया है। डीईओ ने बताया कि इन केंद्राधीक्षकों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। ऐसे में केंद्र पर मौजूद अतिरिक्त केंद्राधीक्षक को केंद्राधीक्षक का भार देते हुए वहां वैकल्पिक तौर पर अतिरिक्त केंद्राधीक्षक लगाए गए हैं। बदले गए केंद्राधीक्षकों में करीब 12 सीएस और 16 अतिरिक्त केंद्राधीक्षक बदले गए हैं। प्रशासन से मिले निर्देशों अनुसार 16 मार्च को उपसरपंच के चुनाव पंचायत घर में कराए जाएंगे।