पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bansoor News Rajasthan News 3 Tractor Trolley Filled Gravels Seized In Ramgarh And Narayanpur

रामगढ़ व नारायणपुर में बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रामगढ़| थाना पुलिस व खनन विभाग की टीम ने कार्रवाई कर अवैध खनन की बजरी से भरे ट्रैक्टर काे जब्त कर चालक काे गिरफ्तार किया है। खनन विभाग के कनिष्ट अभियंता जैद अली के अनुसार थानाधिकारी वीरेंद्र यादव के साथ मिलकर बेरेबास के समीप बजरी से भरे एक ट्रैक्टर काे रूकवाया। चालक से पूछताछ में बजरी मस्ताबाद गांव के खातेदारी खेत से अवैध खनन कर लाना पाया गया। जिस पर ट्रैक्टर को जब्त कर चालक राहुल पुत्र अामीन खान निवासी ठेकडा काे गिरफ्तार किया।

नारायणपुर: पुलिस ने शनिवार देर शाम बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त की। थानाधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान अलवर बाईपास पर अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया। चालकों ने बानसूर के नीमूचाणा से बजरी भरकर लाना बताया। पुलिस दोनों ट्रैक्टर-ट्राली व चालकों को लेकर थाने आई और खनन विभाग अलवर को सूचना दी। खनन विभाग ने दोनों चालकों पर करीब ढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
खबरें और भी हैं...