3 लाेगाें व 65 विजेताओं का होगा सम्मान
भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का 89वां बलिदान दिवस समाराेह 23 मार्च काे जाेशखराेश से मनाया जाएगा। शहर में यह आयोजन 37 सालाें से हाे रहा है। समाराेह काे प्रभावी बनाने के लिए जाेरशाेर से तैयारी चल रही है।
शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस समाराेह समिति के संयाेजक रमेश बैक्टर व सचिव प्रमाेद मलिक ने बताया कि 23 मार्च काे सुबह 8 बजे भगतसिंह चाैराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजादी के आंदोलन में शहादत देने वाले सभी क्रांतिवीराें काे नमन किया जाएगा। इस अवसर पर हुकमचंद राैनक कव्वाल एंड पार्टी तथा रविंद्र सिंह सिंधू देशभक्ति के गीताें का कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली, पार्षद एवं डीसीसी प्रवक्ता नरेंद्र मीणा, अपनाघर शालीमार के निदेशक अशाेक सैनी व अश्विनी खाेसला, सनराइज विवि के चांसलर डाॅ वीके अग्रवाल, समाजसेवी डाॅ. एससी मित्तल, पुरुषार्थी समिति के अध्यक्ष राकेश अराेड़ा, श्री अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अमित गाेयल, समाजसेवी हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, गाेपीचंद शर्मा, हरीश कालरा, दिनेश भार्गव रंगकर्मी, सीए श्रीकिशन गुप्ता, प्रेसीडेंसी काॅलेज के निदेशक प्राे. जीडी मेहंदीरत्ता, अमरजीत सिंह, अशाेक तनेजा अाैर अशाेक आहूजा हाेंगे।
25 कलाकार आंदाेलन की घटनाओं काे प्रदर्शित करेंगे
23 मार्च काे शाम 6 बजे कंपनी बाग के सामने मंगल परिणय मैरिज हाेम में श्री परशुराम कला मंदिर समिति द्वारा रामावतार पंडित के निर्देशन में शहीद भगत सिंह के जीवन-दर्शन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक में करीब 25 कलाकार आजादी के अांदाेलन की प्रमुख घटनाओं काे प्रदर्शित करेंगे। इस माैके पर पिछले दिनाें बीएल पब्लिक स्कूल में अायाेजित स्कूली विद्यार्थियाें की चित्रकला, निबंध, भाषण एवं गीत-कविता प्रतियाेगिता के विजेता 65 संभागियाें काे स्मृति चिंह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस अवसर पर सेवाभावी कार्यकर्ता अनिल खंडेलवाल काे डाॅ. भागीरथ भार्गव स्मृति सम्मान से नवाजा जाएगा जबकि शास्त्रीय संगीतज्ञ बनवारी लाल सैन काे काॅ. अाेमकार नाथ शर्मा स्मृति सम्मान तथा शिक्षाविद् विजय लक्ष्मी सपड़ा काे अाशा शर्मा स्मृति सम्मान प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष दीवान चंद सेतिया एवं अध्यक्षता इंद्रकुमार ताेलानी करेंगे। कार्यक्रम का सह संयाेजक प्रदीप माथुर, च्यवन भार्गव, महेश भारद्वाज व जाेगेंदर सिंह काेचर काे बनाया गया है।