पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News 4 Thousand Will Be Given Ayurvedic Decoction To Protect Against Diseases

बीमारियाें से बचाव के लिए 4 हजार लाेगाें काे पिलाया अायुर्वेदिक काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| आई बैंक सोसाइटी एवं नेत्रदान दिव्यांग एवं वृद्ध जन सेवा समिति की अाेर से राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के मुख्य द्वार पर मौसमी बीमारियाें से बचाव के लिए अायुर्वेदिक काढ़ा बनाकर लाेगाें काे पिलाया गया। पूर्व जिला अायुर्वेद अधिकारी डाॅ. हर्ष कुमार शर्मा ने बताया कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ्लू आदि से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा बनाकर पिलाया गया। काढ़े में महारास्नादि क्वाथ, गोजिव्हादि क्वाथ, दशमूल क्वाथ, त्रिकटु, नीम गिलोय आदि का प्रयोग किया गया। यहां करीब 4000 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। अस्पताल के आसपास व परिसर में माैजूद लोगों तथा नर्सिंग स्टाफ को भी काढ़ा पिलाया गया। इसमें स्काउट गाइड ने सहयाेग किया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेत्रदान दिव्यांग एवं वृद्धजन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता ने किया।
खबरें और भी हैं...