- Hindi News
- National
- Bansoor News Rajasthan News 40 Day Long Gayatri Ritual Concludes With Poornahuti
40 दिन से चल रहे गायत्री अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
बानसूर| अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा बानसूर की ओर से 40 दिन से चल रहे गायत्री अनुष्ठान का पूर्णाहुति के साथ मंगलवार को समापन हुआ। इस दौरान गायत्री महामंत्र के सवा लाख जप से प्रत्येक कार्यकर्ता ने विश्व शांति के लिए यज्ञ में आहूति दी। साथ ही प्रज्ञा पीठ रामबाग में महीने के पहले रविवार को एक गांव मे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा एक साथ काम करने का प्रस्ताव लिया गया। इस अवसर पर छीतरमल अग्रवाल, किशनलाल शर्मा, भंवरसिंह जांगिड़, मूलसिंह सैनी, रघुवीर यादव, दिलीप बोहरा, प्रदीप वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।