टपूकड़ा में 5, अलवर शहर में 3 मिमी बारिश हुई
अलवर| शहर सहित ग्रामीण क्षेत्राें में बुधवार काे बारिश हुई। सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे के दाैरान जिले में 27 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश टपूकड़ा में 5 मिमी हुई। अलवर शहर में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। बुधवार काे अलवर शहर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले साल की तुलना में अधिकतम तापमान 4 डिग्री अाैर न्यूनतम तापमान 2 डिग्री कम रहा। पिछले साल 11 मार्च काे अलवर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। कलेक्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 8 बजे तक मुंडावर में 4, बहराेड़ में 3, किशनगढ़बास, काेटकासिम, बानसूर, तिजारा व बहादुरपुर में 2-2, थानागाजी व नीमराना में 1-1 मिमी बारिश हुई है।