- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News 5 Pakistani Citizens Sent From Jail To Their Homeland
जेल से 5 पाक नागरिकों काे उनके वतन भेजा
अलवर| केंद्रीय जिला कारागृह अलवर के ट्रांजिट कैम्प में रह रहे 5 पाकिस्तानी नागरिकों काे शुक्रवार शाम उनके वतन भेजने के लिए यहां से वाघा-अटारी बॉर्डर रवाना किया गया। जेल प्रशासन ने बताया कि ट्रांजिट कैम्प में रह रहे पाक नागरिक अब्दुल राशिद उर्फ मोहम्मद यासिन पुत्र शम्मी खान निवासी कोट जिला कसूरा, महमूद अहमद उर्फ साहिल पुत्र मंजर अहमद निवासी रोहंडी जिला शखर, सैय्यद जावेद पुत्र पीर सैय्यद निवासी खैरपुर जिला बहावलपुर, जावेद असलम पुत्र मोहम्मद बख्श निवासी रहीमपार अाैर जुहर अहमद पुत्र नामालूम निवासी बिहार पंजाब पाकिस्तान काे पुलिस अभिरक्षा में उनके वतन वापसी के लिए रवाना किया। इन पाक नागरिकों को दिल्ली होते हुए वाघा-अटारी बॉर्डर ले जाएगा। वहां उनकी वतन वापसी की प्रकिया पूरी की जाएगी। जेल प्रशासन ने बताया कि इन पाक नागरिकों काे राजस्थान में अलग-अलग जगहों से पकड़ा गया था।