- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News 51 Couples Registered For Mass Marriage Conference
सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए 51 जोड़ों का हुआ पंजीयन
सकट| गांव दुब्बी भजेड़ा स्थित मीन भगवान मंदिर में रविवार को आदिवासी मीन भगवान जनसेवा संस्थान के अध्यक्ष व सेवानिवृत्त आईआरएस राम कृपाल मीणा की अध्यक्षता में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि थानागाजी विधायक कांति प्रसाद मीणा ने कहा कि हमें दहेज प्रथा एवं फिजूलखर्ची को रोकने और समाज सुधार के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन जैसे आयोजनों को अपनाना होगा। राम कृपाल मीणा ने बताया कि 2 अप्रैल को मीन भगवान मंदिर दुब्बी भजेड़ा में सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में 51 जोड़ों का शादी के लिए के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। जिनमें 20 जोड़े मीणा समाज 9 जोड़े बलाई समाज 5 जोड़े प्रजापत समाज 7 जोड़े बैरवा समाज 3 जोड़े धानका समाज 2 जोड़े सैनी समाज के शामिल है। इस मौके पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमरचंद फौजी, पंचायत समिति प्रधान महंत जयराम दास स्वामी, एडीएम डीसी मीणा, एक्सईएन राम गोपाल, पीडी मीणा, भरतलाल, राकेश, राजेंद्र मीणा, रामप्रसाद, रामचंद्र, सियाराम, तेजराम, महेश, एनएल वर्मा, चरण सिंह, रामकिशन, लल्लू राम, दिनेश, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे। मंच संचालन पूर्व सरपंच रामकिशन मीणा ने किया।