पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News 55 Iron Pieces Stuck In The Eye Probably The First Case

आंख में फंसे 55 लोहे के टुकड़ेनिकाले, संभवत: पहला मामला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{फरवरी में चोटिल हुआ था बीकानेर के नोखा का युवक

{आंख के अंदर चले गए थे लोहा काटने की ग्राइंडर के टुकड़े

जयपुर| नोखा निवासी विपिन (38) की एक आंख में डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन के जरिए पीछे फंसे लोहे के 55 टुकड़े निकाले हैं। चार घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद मरीज की आंख स्वस्थ होने के साथ ही फिर से दिखने लगा है। परिजनों ने बताया कि 21 फरवरी को विपिन की आंख में लोहे को काटने की ग्राइंडर के फटने से उसके टुकड़े आंख के अंदर जाने से चोटग्रस्त हो गया था। मालवीय नगर स्थित सेन्टर फॉर साइट में डॉ. मुकेश शर्मा को दिखाया। हालात को देखते हुए तुरन्त ऑपरेशन का निर्णय लिया। डॉ. शर्मा ने बताया कि समय पर ऑपरेशन नहीं करने पर नेत्र ज्योति जा सकती थी और संक्रमण दिमाग में भी फैलने से खतरा था। डॉक्टर ने 55 लोहे के टुकड़े निकालने और पहले मामला का दावा किया है और अंतरराष्ट्रीय जनरल में प्रकाशित होने के लिए भेजा जाएगा।

ग्राइंडर मशीन की बेल्ट के टुकड़े फंसे होने से देखकर डॉक्टर भी हैरान हुए। ये टुकड़े आर्बिट में आंख की मांंस-पेशियों व नर्व के बीच में होने से इनको आंख व उसकी ज्योति को बचाते हुए निकालने में जोखिम था। कुछ टुकड़े तो 2 से 3 सेन्टीमीटर के थे। अधिकांश 2 से 5 एमएम के थे। जिन्हें माइक्रोस्कोप व उपकरणों के जरिए बाहर निकाला गया।
खबरें और भी हैं...