- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News 900 Police Personnel Put Duty Across The District
जिलेभर में 900 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई
अलवर| होली पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में 900 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसके अतिरिक्त 2 आरएसी की कंपनी पुलिस लाइन में तैनात रहेंगी, जिन्हें जरूरत पड़ने पर संबंधित जगह भेजा जा सकेगा। अलवर शहर में 350 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें हथियारधारी पुलिस कर्मियों के अलावा घुड़सवार पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। ये पुलिस कर्मी 24 घंटे गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा जिले में प्रत्येक थाना पुलिस की ओर से अपने-अपने इलाकों में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की मॉनिटरिंग की जाएगी। एसपी परिस देशमुख ने आमजन से होली पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना व अशांति की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम काे देने की अपील की है।