विषाक्त पदार्थ खाने से एक व्यक्ति की मौत
अलवर | सामान्य अस्पताल में संदिग्ध व अचेत अवस्था में भर्ती कराए गए 55 वर्षीय व्यक्ति सोहनपाल मेघवाल की बुधवार देर रात को मौत हो गई। रामगढ़ थानाधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि रामगढ़ कस्बे के जोशी मोहल्ला निवासी गणेश मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार काे परिवार के लोग खेतों पर काम करने गए हुए थे। पीछे से उसके पिता सोहनपाल मेघवाल ने अज्ञात कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे सीएचसी रामगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अलवर रैफर दिया। अलवर में उसकी मौत हो गई।