- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News A Procession Was Organized On The 11th Festival
11वें प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
थानागाजी| कस्बे में बुधवार को दिगंबर जैन समाज के सानिध्य में 11वां प्रतिमा प्रकटोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नेमीनाथ भगवान की झांकी कस्बे के मुख्य रास्तों से निकाली गई। समाज के राजेंद्र जैन व राजकुमार जैन ने बताया कि आज के दिन भगवान की प्रतिमा का प्रकटोत्सव हुआ था। इस कारण भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पारस, ताराचंद, विनोद, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।