- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News A Satsang And Flag Hoisting Ceremony Was Held At Heli
हाेली पर सत्संग व झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ
अलवर| होली के उत्सव पर बुधवार को ब्रह्मकुमारीज द्वारा लादिया बाग में सत्संग एवं झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्मकुमारीज रश्मि व सपना बहन ने बताया कि परमात्मा इस कलयुग के अंत में आकर भाग्य बांटते हैं और हमारे विषय विकारों की होली जलाकर ज्ञान और प्रेम का रंग आत्माओं पर लगाते हैं। इसी उपलक्ष्य में भगवान शिव का झंडा लहराया गया। इस अवसर पर लीलाराम सैन, रमेश सैन, दिनेश सैन, अजय, ओमप्रकाश, भगवान दास, धर्मेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।