पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar1 News Rajasthan News Aap Will Form Government In Rajasthan As Well Jat

राजस्थान में भी बनाएंगे आप की सरकार: जाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आम आदमी पार्टी का राष्ट्र निर्माण अभियान यात्रा का दूसरा चरण शनिवार को बहरोड़ पहुंचा। अभियान में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल जाट ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राजस्थान में राष्ट्र निर्माण अभियान की शुरुआत की है। जिसका पहला चरण खत्म हो चुका है। जिसके दूसरे चरण की शुरुआत झूंझुनू जिले से की गई है। यह अलवर, बहरोड़, भरतपुर, सीकर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी और टोंक जिलों के विभिन्न शहरों में पहुंचेगी। इसका समापन 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ होगा। अभियान से आमजन को जागरुक कर पार्टी की नितियों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर संदेश दिया है कि यदि राजनीति करनी है, तो काम करो। एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने से कुछ नहीं होगा, जो काम करेगा उसको राज भी मिलेगा। दिल्ली की सरकार ने उस टैक्स को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा पर खर्च किया है। जिसका परिणाम है कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को फिर से राज करने का मौका दिया। राजस्थान तथा दिल्ली की सरकार की तुलना के सवाल पर कहा कि जो काम दिल्ली की सरकार कर सकती है। वह राजस्थान की सरकार भी कर सकती है। राजस्थान की सरकार आमजन को बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य सुविधाएं भी नाम मात्र की दरों पर उपलब्ध करवा सकती है।

बहराेड़. अाम अादमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...