पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Accused Teacher Also Filed A Case Of Assault On 2 People

आरोपी शिक्षक ने भी 2 जनों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पिटाई के बाद राउमावि के अध्यापक हुकम सिंह ने गुरुवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने व मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया है। अध्यापक के खिलाफ बुधवार को दो छात्राओं ने छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दोपहर में स्कूल आए ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी थी। पूरी घटना को लेकर कठूमर उपखंड अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी अध्यापक हुकम सिंह ने बडौदाकान निवासी रूपसिंह और फूल सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कराया कि 11 मार्च को वह बोर्ड परीक्षा में प्रभारी की ड्यूटी कर रहा था। तभी रूप सिंह व फूल सिंह स्कूल में घुस आए। वे छात्राओं को नकल कराने का प्रयास कर रहे थे। मैंने मना किया तो मारपीट की और राजकार्य में अवरोध उत्पन्न किया। मामले में बुधवार रात अध्यापक हुकम सिंह का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज मामले में अनुसंधान जारी है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीबीईओ ने एसीबीईओ मनोज शर्मा को जांच सौंप कर स्कूल प्रधानाचार्य से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट उपखंड अधिकारी को दी जाएगी। गौरतलब है कि राजकीय स्कूल की कक्षा नौ में अध्ययनरत दो छात्राओं ने बुधवार को संस्कृत के अध्यापक हुकम सिंह पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। आरोपी अध्यापक स्कूल में बोर्ड परीक्षा का प्रभारी है। छेड़छाड़ की घटना 6 मार्च की बताई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद बुधवार दोपहर शिक्षक के साथ स्कूल में मारपीट भी कर दी गई थी।

खबरें और भी हैं...