अनिल बावल ने जीती कामड़े की कुश्ती
बानसूर| ग्राम रायली में बाबा बालक दास मंदिर पर गुरुवार को मेले व भंडारे का आयोजन हुआ। मेले के दौरान आयोजित कुश्ती दंगल में कामड़े की कुश्ती 5100 रुपए की रखी गई। पहलवान अनिल बावल ने पहलवान सोनी पहाड़ी काे हराकर कामड़े की कुश्ती जीती। कुश्ती में राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई पहलवानों ने भाग लिया। इस मौके पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर भूपेंद्र गुर्जर, विजय सिंह व रामसिंह पीटीआई सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
बानसूर. कुश्ती दंगल के मुकाबले में शामिल पहलवान।