- Hindi News
- National
- Alwar1 News Rajasthan News Anm Asha Sahayagini And Nursing Students Will Conduct Door To Door Survey Separate Apd To Start In Chc
एएनएम, अाशा सहयाेगिनी व नर्सिंग विद्यार्थी करेंगे घर-घर सर्वे, सीएचसी में शुरू हाेगी अलग अाेपीडी
काेराेनावायरस, स्वाइन फ्लू सहित माैसमी बीमारियाें काे लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जिले में घर-घर सर्वे करेगा। शहर में नर्सिंग विद्यार्थी अाैर ग्रामीण क्षेत्राें में एएनएम व अाशा सहयाेगिनी सर्वे का कार्य करेंगी। वहीं सीएचसी व दाे डाॅक्टराें वाली पीएचसी में जुकाम-खांसी के मरीजाें के लिए अलग से अाेपीडी शुरू हाेगी। काेराेनावायरस की राेकथाम काे लेकर रविवार काे सीएमएचअाे डाॅ. अाेमप्रकाश मीणा ने जिला अस्पताल के पीएमअाे अाैर सीएचसी व पीएचसी प्रभारियाें काे निर्देश जारी किए। सीएमएचअाे ने बताया कि सर्वे टीम काे एक दिन पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा अाैर वे मास्क का उपयाेग करेंगे। सर्वे के दाैरान काेराेनावायरस के लक्षण, कारण अाैर बचाव के उपाय भी बताए जाएंगे। मास्क संबंधित चिकित्सा संस्थान उपलब्ध कराएंगे। विदेश यात्रा से अाए नागरिकाें व विदेशियाें का राेजाना सुबह-शाम फाॅलाेअप किया जाएगा। रविवार काे जिलेभर में ग्रामसभाअाें में एएनएम व अाशा सहयाेगिनियाें ने काेराेनावायरस की जागरूकता के पंपलेट वितरित किए। काेराेनावायरस के प्राेटाेकाॅल में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चिकित्सा संस्थान, हाेटल व पर्यटन स्थानाें पर सफाई रखें : चिकित्सा संस्थान, पर्यटन स्थल अाैर हाेटल संचालिक काेराेनावायरस के प्राेटाेकाॅल की पालना करें। इसके लिए संस्थानाें में गर्म पानी व साेडियम हाइक्लाेराइड के एक प्रतिशत घाेल से फर्स, फर्नीचर व दरवाजाें के हैंडलाें की सफाई कराएं, जिससे संक्रमण की संभावना काे कम किया जा सके।
निर्देेश: अाॅक्सीजन सेचूरेशन 95 प्रतिशत से कम हाेने पर टेमीफ्लू देकर मरीज काे करें रैफर
सीएमएचअाे ने निर्देश दिए हैं कि जिले में हर चिकित्सा अधिकारी के पास पल्स अाॅक्सीमीटर की उपलब्धता हाेनी चाहिए। जुकाम के मरीज की अाॅक्सीजन सेचूरेशन 95 प्रतिशत से कम हाेने पर उसे टेमीफ्लू की दवा देकर जांच के लिए जिला स्तर पर रैफर करेंगे। साधारण जुकाम-खांसी के मरीज काे स्वाइन फ्लू हाे सकता है।