- Hindi News
- National
- Alwar News Rajasthan News At High Speed The Bike Collided With The Wall The Child Died
तेज रफ्तार में दाैड़ाई बाइक दीवार से टकराई, बालक की हुई मौत
अलवर | सामान्य अस्पताल में घायल अवस्था में भर्ती कराए गए 13 वर्षीय बालक गौरव जाटव की बुधवार देर रात को मौत हा़े गई। कठूमर थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि बालक गौरव जाटव के परिवार के लोग बुधवार सुबह खेतों में सरसों की फसल काटने गए हुए थे। पीछे से बालक गौरव घर में खड़ी बाइक को लेकर चल दिया। रास्ते में तेज रफ्तार में बाइक चबूतरे से टकरा गई। इसके बाद बाइक एक मकान की दीवार से जाकर टकराई। बालक बाइक से उछलकर मकान दीवार से टकराया। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को माैके पर बुलाकर घायल बालक को सीएचसी कठूमर भिजवाया। लेकिन, उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे अलवर रैफर कर दिया। अलवर लाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।