शेरपुर में बाबा मोहनराम का मेला भरा
कोटकासिम | क्षेत्र के शेरपुर गांव स्थित बाबा मोहनराम मन्दिर में मेले के अवसर पर बुधवार को राधा-कृष्ण व बाबा महंत जयरामदास महाराज का मुर्ति स्थापना समारोह हुआ। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सासंद बाबा बालकनाथ थे। जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मामनसिंह यादव व प्रधान कोटकासिम सुनीता यादव रही। शुभारंभ सुबह कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद हवन-पूजन कर भगवान श्रीकृष्ण व राधा तथा महंत बाबा जयरामदास की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।