- Hindi News
- National
- Laxmangarh News Rajasthan News Baba Ramsar Cricket Competition Begins Jaitpur Team Wins Opening Match
बाबा रामसर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, जैतपुर की टीम ने जीता उद्घाटन मैच
मांढ़ण| ग्राम डाबड़वास में शुक्रवार को बाबा रामसर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 14 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम के महंत अनिल पुरोहित एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश झाबर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला जैतपुर एवं दसोधरा की ढ़ाणी की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जैतपुर की टीम ने मुकाबला जीता। समारोह में सत्यपाल शर्मा, रामविलास शर्मा, भीम चौहान, जितेन्द्र, धर्मवीर, नितेश यादव, मनीष, संजय, सुभाष स्वामी आदि मौजूद रहे।