पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Bhajanas Presented Bhajans And Patriotic Songs On The Anniversary Of Dandiatra

दांडीयात्रा की वर्षगांठ पर बालिकाअाें ने प्रस्तुत किए भजन व देशभक्ति गीत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष के तहत दांडी यात्रा की वर्षगांठ के मौके पर राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय उमरैण में शुक्रवार काे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य अतिथि गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा थे। इस अवसर पर स्कूल की बालिकाओं ने भजन व देशभक्ति गीतों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसीबीईओ कमलेश गुरु ने बताया कि आगामी दिवस के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम शनिवार काे ढहलावास, तूलेड़ा, अकबरपुर, मालाखेड़ा व बुर्जा में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान ब्लॉक काॅर्डिनेटर ओमप्रकाश, निहाल सिंह व सुरेश शर्मा भी मौजूद रहे। संचालन विजयलक्ष्मी ने किया।

कार्यक्रम आज से

दांडी यात्रा की वर्षगांठ के अवसर प राजकीय बालिका उमावि नयाबास में कार्यक्रम 14 से 17 मार्च तक आयोजित किए जाएंगे। प्रिंसिपल ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।

अलवर. उमरैण स्कूल में हुए कार्यक्रम में माैजूद स्टाफ, अतिथि व बच्चे।
खबरें और भी हैं...