पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Bhoomi And Rajkumar Will Soon Work Together For The First Time

जल्द होगी ‘बधाई हो 2’ की घोषणा, पहली बार साथ काम करेंगे भूमि और राजकुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैकी श्रॉफ ने हालिया रिलीज ‘बागी 3’ में पहली बार बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया है। दैनिक भास्कर से उन्होंने उनके बचपन से लेकर स्क्रीन शेयर करने तक के जज्बात बयां किए...

क ई दिनों से चल रही चर्चा के बाद अब यह ऑफिशियली कन्फर्म हो गया है कि राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘बधाई हो 2’ है। दैनिक भास्कर को फिल्म के बारे में कुछ ऑफिशियल जानकारी भी हाथ लगी है। वह यह है कि इस फिल्म में राजकुमार के ऑपोजिट भूमि पेडनेकर होंगी। यह पहला मौका है जब दोनों किसी फिल्म पर साथ काम करेंगे। इससे पहले 2018 में रिलीज हुए इस फिल्म के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा साथ में थे। उस फिल्म का डायरेक्शन अमित रविचंद्रन शर्मा ने किया था इस बार डायरेक्शन की कमान हर्षवर्धन कुलकर्णी के हाथों में है। वे इससे पहले गुलशन देवैया स्टारर ‘हंटर’ बना चुके हैं।

विजय की फिल्म का मुंबई शेड्यूल पूरा

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी डेब्यू बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं जिसमें उनके अपोजिट अनन्या पांडे हैं। रविवार को विजय ने मुंबई में इस अनटाइटल्ड फिल्म का फर्स्ट शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसे पुरी जगन्नाथ, एक्ट्रेस चार्मी कौर और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म हिंदी के साथ ही साउथ की भी कई भाषाओं में रिलीज होगी।

जैकी श्रॉफ


9

का नजरिया भी अलग हो सकता है।\\\' अहमद की इस प्रतिक्रिया पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, \\\"वह उन मुद्दों पर फिल्में बनाते हैं जो उन्हें सही लगे और हम भी ऐसा ही करते हैं। आखिर में दर्शक ही हैं जो अंतिम फैसला लेते हैं।\\\'

अहमद ने उठाए \\\"थप्पड़\\\' के कॉन्सेप्ट पर सवाल


\\\"पति थप्पड़ मारे तो प|ी दो थप्पड़ मार सकती है, घर छोड़ने की क्या जरूरत है?\\\'

Á\\\"बागी 3\\\' फेम डायरेक्टर अहमद खान ने एक हालिया इंटरव्यू में तापसी पन्नू स्टारर फिल्म \\\"थप्पड़\\\' के कॉन्सेप्ट पर सवाल उठाए हैं। अहमद ने कहा, मुझे \\\"थप्पड़\\\' का कॉन्सेप्ट बहुत ही अजीब लगा। मुझे समझ नहीं आया कि अगर पति ने प|ी को थप्पड़ मार दिया तो क्या प|ी पति को हमेशा के लिए छोड़ देगी? अगर उसे समस्या है तो उसे पति को बदले में एक नहीं बल्कि दो थप्पड़ मारने चाहिए। अगर मैं अपनी प|ी को थप्पड़ मारूं तो वह भी मुझे बदले में थप्पड़ मारकर मामले को खत्म कर सकती है। अगर मैं उसे कहूं कि मैं उसके साथ और नहीं रह सकता तो वो भी मुझे यही कह सकती है लेकिन क्या एक थप्पड़ यह डिसाइड करेगा कि कपल साथ में रह सकता है या नहीं? हालांकि, हर किसी का पॉइंट ऑफ व्यू अलग हो सकता है और स्थिति को देखने

, अलवर, सोमवार, 9 मार्च, 2020

काजोल स्टारर \\\"देवी\\\' पर लगा आइडिया चोरी करने का आरोप

एक और विवाद...


Á काजोल, नेहा धूपिया और श्रुति हासन स्टारर शॉर्ट फिल्म \\\'देवी\\\' पर चोरी का आरोप लगा है। नोएडा की एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के स्टूडेंट अभिषेक राय का कहना है कि \\\'देवी\\\' उनकी साढ़े पांच मिनट की फिल्म \\\'फोर\\\' से काफी मिलती-जुलती है। अभिषेक ने एक पोस्ट में लिखा , \\\'दो साल पहले जब हम फिल्म स्कूल में थे, तब हमने अंडाकरी प्रोडक्शन के तले एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी, जिसका टाइटल \\\'फोर\\\' था। \\\'देवी\\\' में हमारी फिल्म से बेहद समानता है। हमारी फिल्म का आधार भी यही था। बेशक हमारी फिल्म एक स्टूडेंट फिल्म थी, पर फिर भी यह हमारी अपनी कल्पना थी। यह निष्ठुरता है। कैसे कोई किसी के आइडिया को उठाकर दावा कर सकता है कि यह उसका है।\\\' हालांकि, अभिषेक ने अब तक \\\'देवी\\\' के मेकर्स से बात नहीं की है लेकिन वे उनके और प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक्शन लेंगे।
बता दें कि फिल्म \\\"देवी\\\' की कहानी प्रियंका बनर्जी ने लिखी है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है।

‘प हली बार बेटे टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की है। बेशक, बहुत खुशी हुई। जिंदगी में कुछ अच्छी चीजें होती हैं। बच्चे के साथ पर्दे पर दिखाई दिया। मेरे जाने के बाद भी ये यादें रह जाएंगी। टाइगर को काम करते हुए छह सात साल हो गए। उसके साथ काम करने के लिए तमाम स्क्रिप्ट भी आईं। अब जाकर उसके साथ में काम करने की जो तमन्ना थी, वह पूरी हुई है। उनके साथ काम किया जिन्होंने मेरे बच्चे को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। मेरे बच्चे को इंडस्ट्री में जन्म दिया है साजिद भाई ने। उनके प्रोडक्शन में मौका मिलना ब्लेसिंग है। फिल्म में भले ही मेरा छाेटा सा राेल है पर मेरे लिए इतना ही काफी है।

टाइगर श्रॉफ का नाम टाइगर रखने का एक रोचक किस्सा है। टाइगर जब छोटा था, तब अपने नाखून से मेरा चेहरा नोंचता था। मेरी आंखों को वह खाने की कोशिश करता था। आंखें देखता था तो उसे लगता था कि यह खाने की चीज है। इसलिए खाने के लिए झपटता था। तब वह साल-दो साल का ही था। उसकी यह बातें देखकर मुझे लगा कि उसका नाम टाइगर होना चाहिए, क्योंकि यह तो काट रहा है। पहली बार उसको गोद में उठाने की खुशी आखिर कैसे व्यक्त करूं! यह तो एक बाप ही महसूस कर सकता है। उसके साथ की मेरे पास एक तस्वीर है, जिसमें वह मेरे सीने पर लेटकर सोया है। तस्वीर में हम दो लोग हैं पर हमारी सांसें एक है। टाइगर बचपन में बहुत शांत स्वभाव का था। दिनभर अपने मेें ही उलझा रहता था। चुप रहता था और पता नहीं क्या सोचता था? अभी भी सोचता ही रहता है। ज्यादा बोलता नहीं है। बस, अपना काम करता रहता है। बोलता है, पापा बोलकर क्या करूंगा? काम करके दिखाऊं तो वही अच्छा है। अभी उसके बर्थडे पर मैंने सोशल साइट पर लिखा कि आपने छोटी-सी उम्र में मुझे एक आईडेंटिटी दी है। इस बात का बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं टाइगर के बाप के नाम से जाना जाता हूं, यह अच्छा लगता है। मेरा जितना नाम है, वह ठीक है। लेकिन उसके उसने मेरा नाम अगले पायदान पर पहुंचा दिय।

अभी उसको बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए कम वक्त हुआ है पर बहुत मेहनत से काम कर रहा है। अपने बच्चे को -7 डिग्री में भी डेडीकेशन के साथ काम करता हुआ देखता हूं तो खुशी होती है। उसका सुबह छह-साढ़े छह बजे उठकर तैयार हो जाना, रात साढ़े 10 बजे सो जाना। ज्यों-ज्यों उसकी रिस्पॉन्सबिल्टी बढ़ती जा रही है, त्यों-त्यों उसका यह डिसिप्लिन बढ़ता ही जा रहा है।

बेटे के साथ काम करने का अनुभव अच्छा और सुखद रहा। बच्चे को पहली बार शूट करते हुए अपनी आंख से देखना एक अलग बात थी। परदे पर एक बाप का रोल प्ले कर रहा था और बाहर एक बाप हूं। मैं उसका काम देख रहा था लेकिन उसकी सीरियसनेस में ऐसा खो गया कि कब सीन शूट कर लिया गया, पता नहीं चला। आखिर बेटा तो बेटा ही होता है।’

(जैसा उमेश कुमार उपाध्याय
को बताया)

\\\"टाइगर बचपन में मेरी आंखें नोंचता था इसलिए उसका नाम टाइगर पड़ा\\\'

STAR मुलाकात

जब ट्रेडमिल पर दौड़ने के ख्याल से शाहरुख को आया पसीना

Áनिर्माता-निर्देशक करण जौहर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने खास दोस्त और एक्टर शाहरुख खान के साथ एक पुराना फोटो शेयर किया। जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि शाहरुख को पसीना क्यों आ रहा है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा कि \\\"मुझे लगता है शाहरुख भाई को ये सोचकर पसीना आ रहा है कि वो ये बात मुझसे कैसे कहें कि अब मुझे ट्रेडमिल पर दौड़ने की जरूरत है। जबकि मेरे चेहरा ज्यादा खाने की वजह से हो रही असुविधा की वजह से ऐसा दिख रहा है।\\\' हालांकि ये फोटो कब का है इस बारे में करण ने कुछ नहीं बताया।

‘इंतजार कर रही हूं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी’

थाने के इर्द-गिर्द बुनी गई है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो जहां पिछला पार्ट उम्रदराज महिला की प्रेगनेंसी पर बेस्ड था वहीं इस बार प्लॉट में तब्दीली है। इसमें राजकुमार राव एक ऐसे पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में होंगे जिसकी पोस्टिंग दिल्ली के एक ऐसे थाने में है जहां पर हवलदार से लेकर बाकी थानेदार और कॉन्स्टेबल तक सब की सब महिलाएं हैं। इन फैक्ट उस थाने का नाम भी महिला थाना है। भूमि इस फिल्म में एक ऐसी पीटी टीचर के रोल में होंगी जो तनाव में रहती है। जब राजकुमार और भूमि एक दूसरे की जिंदगी में आते हैं तो अपने-अपने रोल की अदला बदली कर लेते हैं। उसके बाद जो हालात बनते हैं फिल्म उसी को लेकर है। फर्स्ट पार्ट की तरह इस पार्ट को भी अक्षत और सुमन ने लिखा है। यह जून के महीने से फ्लोर पर जाएगी और अगले साल की शुरुआत में रिलीज होगी।

फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाएंगे राज, भूमि बनेंगी पीटी टीचर


वहीं दूसरी तरफ एक हालिया इंटरव्यू में भूमि ने कहा है कि वो उस दिन का इंतजार कर रही हैं जब महिलाओं और पुरुषों को बराबर फीस मिलेगी। भूमि ने कहा, ‘मैं इंतजार कर रहीं हैं उस दिन का जब एक्ट्रेस को भी एक्टर्स के बराबर फीस मिलेगी। हालांकि, हालात अब बेहतर हो रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी नहीं है। केवल फिल्मों की बात नहीं है दुनिया में ताकतवरों स्थानों पर महिलाओं की मौजूदगी नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह खाई बेहद बड़ी है। लेकिन धीमे ही सही खत्म हो रही है। जिस तरह के लोगों के साथ मैं काम करती हूं, उनमें पुरुष भी औरतों और मर्दों के बीच की खाई को पाटने का काम कर रहे हैं। बाकी बॉलीवुड की बात करूं तो यह एक बिजनेस है। कल को जब मैं इस स्थिती में आउंगी कि खुद ही ऑडियंस को आकर्षित कर सकूं तो मुझे भी पुरुषों के बराबर ही फीस मिलेगी और मैं उसी दिन का इंतजार कर रहीं हूं जब पुरुषों और महिलाओं को बराबर फीस मिलेगी।’
खबरें और भी हैं...