10वीं अाैर 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई शुरू
अलवर| डाइट की अाेर से 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हाे गई। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर ए से जेड तक अल्फाबेट का क्रम निर्धारित करते हुए परीक्षार्थियों को बैठाया गया। नकल की रोकथाम और गड़बड़ियां राेकने के लिए प्रत्येक केंद्र पर परीक्षकों की नियुक्ति और उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन ऑनलाइन किया गया। इस बार संग्रहण केंद्रों पर ही कॉपियों की जांच का कार्य होगा। कॉपियों की जांच के बाद शिक्षक अंकों की ऑनलाइन फीडिंग करेंगे। इधर, दसवीं की बोर्ड परीक्षाएं भी गुरुवार से शुरू हो गई।