पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Booking Of Hotels Till June Reduced The Arrival Of Foreign Tourists

होटलों में जून तक की बुकिंग कैंसिल विदेशी पर्यटकों का आना कम हुआ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना वायरस के कारण पर्यटन, हाेटल अाैर ट्रैवल व्यवसाय प्रभावित हाे रहा है। अलवर अाने वाले सैलानियाें की संख्या में प्रतिदिन गिरावट अा रही है। सिलीसेढ़ हाेटल के सहायक मैनेजर उत्तम शर्मा ने बताया कि पहले अक्सर शनिवार व रविवार काे हाेटल के सभी 11 कमरे बुक रहते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि 14 मार्च शनिवार काे 5 व 15 मार्च रविवार के लिए 2 कमराें की बुकिंग है। पहले प्रतिदिन 250 से 300 सैलानी यहां अाते थे, अब 100 से 150 ही सैलानी अा रहे हैं। हाेटल एसाेसिएशन के अध्यक्ष धीरज कटारिया बताते हैं कि जिले के हाेटलाें में जून महीने तक की रूम्स की एडवांस बुकिंग कैंसिल हाे गई हैं। ट्रेवल्स एजेंसियाें के माध्यम से हाेने वाली बुकिंग नहीं हाे रही है। विदेशी पर्यटक अाने बंद हाे गए हैं। केवल किटी पार्टी, जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ व छाेटे कार्यक्रमाें के लिए बुकिंग हाे रही है। उन्होंने बताया कि जून तक की करीब 500 एडवांस बुकिंग कैंसिल हुई हैं। इसी प्रकार अलवर के संग्रहालय में पहले प्रतिदिन करीब 200 से 250 सैलानी अाते थे, अब 100 से 150 अा रहे हैं। काेराेना वायरस के डर के कारण लाेग यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर रहे हैं। रेल अाैर हवाई जहाज से जिन लाेगाें ने टिकट बुक कराई हैं, वे अब कैंसिल करा रहे हैं। शनिवार को अलवर के रेलवे स्टेशन स्थित बुकिंग काउंटर से 38 टिकट कैंसिल हुई हैं। टैक्सी अाॅपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सुरेश चाैधरी का कहना है कि शहर में करीब 150 टैक्सियां हैं। पहले प्रतिदिन 80 से 100 टैक्सियां बुक हाेती थीं, अब 10 से 20 टैक्सी बुक हाे रही हैं। टैक्सी संचालकाें के अागे राेजगार का संकट पैदा हाे गया है। ग्राहक मिलने पर कम रेट में भी बुकिंग करनी पड़ रही है।

सरिस्का में पर्यटकों की संख्या घटी : सरिस्का बाघ परियोजना के रैंजर शंकर सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को सरिस्का में 181 देशी व 11 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पिछले सीजन की तुलना में पर्यटकों की संख्या घटी है। एडवांस बुकिंग भी कैंसिल हुई हैं। कोरोना वायरस के अलावा दिल्ली दंगों की वजह से भी पर्यटकों की संख्या प्रभावित हुई है।

सामान्य अस्पताल से राेजाना नहीं उठ रहा कूड़ा, शौचालयों में साबुन तक नहीं


राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में राेगी के साथ अाने वाले परिजन भी बीमार हो सकते हैं, क्योंकि यहां नियमित रूप से कचरा नहीं उठ रहा। कचरा डिपाे के पास खुले में कचरे से भरी पन्नियां पड़ी हैं। उनमें से बदबू अा रही है अाैर गंदा पानी खुले में बह रहा है। सफाई व्यवस्था से जुड़े सुपरवाइजर विजय कुमार का कहना है कि दाे दिन में एक बार नगर परिषद की अाेर से कूड़ा उठाया जा रहा है। प्रतिदिन कूड़ा उठाने के लिए नगर परिषद आयुक्त काे कई बार पत्र लिख चुके हैं। वार्ड अाैर अाेपीडी में बने शाैचालयाें में हाथ धोने के लिए साबुन अाैर सेनेटाइजर तक का इंतजाम नहीं है। शनिवार काे महिला मेडिसन वार्ड में रखे कचरापात्र भरा हुआ था, इसमें से निकलकर जमीन पर कचरा बिखरा पड़ा था।


7 हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी फील्ड में उतरेंगे

जिले में कोरोना वायरस से सीधी लड़ाई के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सात हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारी फील्ड में उतरेंगे, ताकि लोगों को इस वायरस के अटैक से बचाया जा सके। इसके लिए कर्मचारियों को 170 बैच में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अगले 3 दिनों में 84 बैच में शेष को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सीएमएचओ डाॅ. ओमप्रकाश मीना ने बताया कि प्रशिक्षण सोमवार तक पूर्ण कर लिया जाएगा। सभी आशाओं, एएनएम, एलएचवी, स्टाफ नर्स, पीएचएस, एमओआईसी, बीपीएम, बीसीएमओ, नर्सिंग स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का उपचार संभव नहीं है, इसलिए जागरुकता गतिविधियों पर फोकस किया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारियों द्वारा हर गांव व ढाणी तक लोगों को कोरोना के लक्षण और बचाव के उपाय बताए जाएंगे। सघन संपर्क अभियान के जरिए जागरुकता गतिविधियां चल रही हैं। कर्मचारियों को विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि और चिकित्सा विभाग का राज्य स्तर से प्रशिक्षित स्टाफ प्रशिक्षण देगा।

विदेश यात्रा से लौटे दो जनों की जांच के लिए पहुंची टीम

भिवाड़ी| विदेश यात्रा से लौटे दो जनों की मेडिकल टीम जांच कर 28 दिन तक होम आइसोलेशन में रखा है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कमलकिशोर शर्मा ने बताया कि दो जनों की सूचना अलवर से मिली थी। टीम के साथ जांच के लिए बाइपास पर एक सोसायटी में पहुंचे तो पता चला 1 व्यक्ति दो फरवरी को जर्मनी गया था जो पांच फरवरी को भिवाड़ी लौटा है। ड्यूटी पर नोएडा होने से वह घर पर नहीं मिला। रविवार को उसकी जांच करेंगे। वहीं जर्मनी में पढ़ कर 12 मार्च को भिवाड़ी लौटे एक अन्य सोसायटी के युवक की भी जांच की गई। वह पूरी तरह स्वस्थ मिला। उसे 28 दिन होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा है।

कई कार्यक्रम निरस्त

{सेठ सांवरिया मित्र मंडल समिति की अाेर से 15 से 17 मार्च तक हाेने वाला वार्षिक उत्सव निरस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने वार्षिक उत्सव की अनुमति निरस्त कर दी है, इसलिए 15 मार्च काे निशान ध्वज यात्रा नहीं निकलेगी, 16 काे रामचरित मानस पाठ व 17 मार्च काे श्याम संकीर्तन नहीं हाेगा।

{जिला ब्राह्मण सभा परिवार की अाेर से 15 मार्च काे ब्राह्मण छात्रावास में अायाेजित हाेने वाला फागाेत्सव कार्यक्रम निरस्त हाे गया है।

{महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति द्वारा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष में दांडी मार्च की वर्षगांठ पर ब्लाॅक स्तर पर हाेने वाले कार्यक्रमाें काे स्थगित कर दिया गया है।

28 फरवरी से 10 मार्च तक 11 राेगी भर्ती, निगेटिव निकले सैंपल : सामान्य अस्पताल में काेराेना वायरस के लक्षण वाले राेगियाें के लिए अलग से वार्ड है। इस वार्ड के नर्सिंग प्रभारी महेंद्र ने बताया कि 28 फरवरी से 10 मार्च तक 11 राेगी भर्ती हुए। जांच में इन सभी के सेंपल निगेटिव पाए गए हैं। सामान्य अस्पताल की अाेपीडी में प्रतिदिन 2500 से 3000 राेगी पहुंच रहे हैं। 14 मार्च काे दाेपहर 2 बजे तक 2612 राेगी अाए। इनमें सबसे अधिक 1250 राेगी मेडिसन विभाग के थे। 13 मार्च काे 3197 राेगी दिखाने अाए। इनमें सबसे अधिक 1350 राेगी मेडिसन विभाग के थे।

सामान्य अस्पताल की अाेपीडी के शाैचालय में हाथ धाेने के लिए साबुन नहीं।

खबरें और भी हैं...