मेले में लावारिस हालत में मिला बालक
नारायणपुर थाना पुलिस ने सियारामदास महाराज के मेले में लावारिस हालत में घूमते मिले मानसिक रूप से कमजोर 11 वर्षीय बालक महेश को चाइल्ड लाइन संस्था अलवर के सुपुर्द किया है। चाइल्ड लाइन समन्वयक मुकेश पोषवाल ने बताया कि शुक्रवार रात 8 बजे नारायणपुर थाने के कांस्टेबल भुनेश्वर ने सूचना दी कि मेले में एक विमंदित बालक मिला है। सूचना मिलने पर अलवर से चाइल्ड लाइन टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस ने उक्त बालक को उन्हें सौंप दिया। बालक ने अपना नाम महेश बताया। इसके अलावा वह कुछ भी नहीं बता सका। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रवण सिंघल ने बालक को मानसिक विमंदित पुनर्वास गृह भेजने के आदेश दिए हैं।