मौसमी बीमारियों से बचने के लिए काढ़ा पिलाया
अलवर| मौसमी बीमारियों से सुरक्षा के लिए पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में शुक्रवार काे अरावली विहार सेक्टर 2 व 3 के मध्य स्थित शिव मंदिर पार्क में लोगों को आयुर्वेदिक अाैषधीय काढ़ा पिलाया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी बृज मोहन पाठक ने बताया कि यह कार्यक्रम 15 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 9 से दाेपहर 3 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्य में श्रीनाथ गुर्जर, हट्टी सिंह राजावत, नरेंद्र शर्मा, बीना शर्मा, रजनी, केएल अदलक्खा आदि ने सेवाएं दीं।