प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में जाएंगे बसपा कार्यकर्ता
अलवर| बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा के नेतृत्व में 15 मार्च को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जयपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम विचार संगोष्ठी एवं संगठन समीक्षा में भाग लेंगे। काशीराम की जयंती पर उक्त कार्यक्रम सिंधी कैंप बस स्टैंड के सामने आयोजित होगा।