पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alwar News Rajasthan News Canara Bank39s Atm Attempts To Rob Cash Neighboring Guards Make Noise

केनरा बैंक का एटीएम ताेड़ कैश लूटने का प्रयास, पड़ोसी गार्ड ने शोर मचा आरोपी पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में कंपनी बाग राेड स्थित श्रीराम मार्केट में लगे केनरा बैंक के एटीएम काे साेमवार रात करीब 11 बजे एक बदमाश ने ताेड़कर कैश लूटने का प्रयास किया, लेकिन इसी के पास लगे एसबीआई के एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड दिनेश गुर्जर की सतर्कता से लूट की वारदात हाेने से बच गई। सुरक्षा गार्ड ने माैके पर ही बदमाश काे पकड़ लिया। शाेरशराबा हाेने पर अन्य लाेग एकत्र हाे गए। इसकी सूचना पुलिस काे दी। रात्रि गश्त कर रहा कांस्टेबल रामनिवास माैके पर पहुंचा। लाेगाें ने एटीएम ताेड़ने वाले बदमाश काे उसके हवाले कर दिया। थानाधिकारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि एटीएम ताेड़ने वाले बदमाश विक्रम पुत्र भगवान सहाय मीणा निवासी सेढ़ का टीला मन्नी का बड़ काे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10.30 बजे बदमाश विक्रम मीणा केनरा बैंक के एटीएम पर अाया। इस दाैरान उसके हाथ में सब्बल, पेचकस व चाकू था। विक्रम ने एटीएम के बॉक्स काे उखाड़ दिया। वह एटीएम का कैश बाॅक्स काे ताेड़ने का प्रयास कर रहा था, तभी आवाज सुनकर पास ही एसबीआई के एटीएम पर तैनात गार्ड दिनेश गुर्जर माैके पहुंच गया। उसने बदमाश से एटीएम काे खाेलने के बारे में पूछा ताे बदमाश बाेला कि वह एटीएम ठीक करने अाया है। गार्ड काे मामला गड़बड़ लगा। उसके शाेर मचाने पर राहगीर व वंडर माॅल के गार्ड माैके पर एकत्र हाे गए। उन्होंने बदमाश काे पकड़ कर पुलिस काे साैंप दिया। गौरतलब है कुछ दिन पहले केनरा बैंक के एटीएम कक्ष से बैट्री चाेरी हुई थी।

गिरफ्तार आरोपी।
खबरें और भी हैं...