पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

काेराेनावायरस : हाेली खेलते समय सावधानी बरतें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलवर| अाप सभी हाेली खेलें, लेकिन काेराेनावायरस अाैर स्वाइन फ्लू के संक्रमण काे लेकर सावधानी भी बरतें। गुलाल से होली सबसे सुरक्षित है। सीएमएचअाे डाॅ. अाेमप्रकाश मीणा ने सलाह दी है कि विदेश से आए लोगों अाैर विदेशियाें से दूरी बनाकर रखें और जिन्हें घर में 28 दिन के लिए आइसोलेशन में रखा गया है, वे हाेली पर परिवार व अामजन के संपर्क में नहीं अाएं। वहीं जुकाम-खांसी के मरीज भी पानी से हाेली नहीं खेलें अाैर अामजन के साथ संपर्क में मुंह पर मास्क लगाकर रखें। जुकाम-खांसी हाेने पर राेग प्रतिराेधक क्षमता कम हाे जाती है, उन्हें संक्रमण बढ़ सकता है।

ये भी सावधानी जरूरी

{बच्चाें काे पानी से दूर रखें। ठंडे माैसम में भीगने पर उन्हें जुकाम-खांसी हाे सकता है। {अाप गुलाल से सूखी तिलक हाेली खेलकर सुरक्षित रहें। {हाेली खेलने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानाें पर जाने से बचें। {नाक व अांखाें से पानी अाने पर उसे नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत डाॅक्टर काे दिखाएं। {हाथों को बार-बार साबुन से धोएं या सेनिटाइजर इस्तेमाल करें।
खबरें और भी हैं...