- Hindi News
- National
- Laxmangarh News Rajasthan News Case Filed For Beating Dowry For Marriage
दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का मामला दर्ज
लक्ष्मणगढ़| कस्बा क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट करने का मामला पुलिस में दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार निक्की पुत्री मुरारी सिंह बडोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व महलकपुर में योगेन्द्र सिंह पुत्र सौराम सिंह के साथ हुई थी। विवाह में हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। लेकिन उसके साथ दहेज के लिए आए दिन मारपीट की जाती है तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।