पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Reni News Rajasthan News Case Filed For Molesting Woman Who Went To Take Investigation Report

जांच रिपोर्ट लेने गई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रैणी| कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच रिपोर्ट लेने गई महिला के साथ सीएचसी के कर्मचारी द्वारा मारपीट व छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि कस्बा निवासी विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह चिकित्सालय स्थित लैब में अपने बेटे की जांच रिपोर्ट लेने गई थी। लैब का गेट बंद मिलने पर वहां मौजूद कर्मचारी हरीश जैमन से रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उसने दूसरे कमरे की ओर इशारा करते हुए जांच रिपोर्ट वहां से लेने के लिए कहा। जब वह कमरे में गई तो हरीश जैमन ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। विवाहिता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर आरोपी कर्मचारी हरीश जैमन भी शनिवार शाम परिवार के साथ पुलिस थाने पहुंचा। उसने मामला दर्ज कराया कि वह रोजाना की तरह एक्स रे रूम में ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला व एक व्यक्ति वहां आए और डॉक्टर के बारे में पूछने लगे। उन्होंने रिपोर्ट दिखाने की बात कहते हुए मुझे डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। मैंने मना किया तो मारपीट और छीना-झपटी करने लगे। कुछ देर बाद 10-15 व्यक्तियों को लेकर लौटे और उसके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। कर्मचारी ने महिला के आरोपों को झूठा बताया।
खबरें और भी हैं...