- Hindi News
- National
- Mala Kheda News Rajasthan News Celebration On The Announcement Of The College In Nappa And Kathumar In Laxmangarh
लक्ष्मणगढ़ में नपा और कठूमर में कॉलेज की घोषणा पर मनाया जश्न
कठूमर. विधायक को सम्मानित करते कार्यकर्ता व ग्रामीण।
कठूमर| विधायक बाबूलाल बैरवा की मांग पर मुख्यमंत्री ने कठूमर में सरकारी कॉलेज व आईटीआई खोलने की घोषणा की। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। साथ ही विधायक को सम्मानित भी किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच श्यामलाल शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष शिब्बो गुर्जर, जगराम शर्मा, पिंकू शर्मा, महासचिव अजय जैन, उदेश शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष सुभाष अरूबा, पूर्व सरपंच प्रकाश चौधरी, सरपंच हरवीर चौधरी, संजय चौहान, कैलाश पारासर, अजय जाटव, भोवल जाटव, हरीसिंह जाटव, महेंद्र मीना, हरिओम खंडेलवाल, रघुनाथ शर्मा, संतोष बंसल, टिंकल बंसल, नगरपालिका चेयरमैन सत्यवृत आर्य, पदम फौजी, गयालाल रेटा, बीरू बैरवा, अवधेश, दिनेश लेखी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
मालाखेड़ा में काॅलेज खोलने की घोषणा (मालाखेड़ा): श्रम राज्यमंत्री टीकाराम जूली की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा मालाखेड़ा में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में सरपंच संघ के अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौधरी, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बच्चू सिंह चौधरी व सरपंच कलसाडा के नेतृत्व में तहसील परिसर में लड्डू बांटे तथा पटाखे छाेड़े। इस मौके पर हल्दीना सरपंच सुनील चौधरी, सुरेश मीणा, बालेटा सरपंच हजारीलाल, शोभाराम बैरवा, नरेंद्र मीणा, लालाराम सैनी, सुरेश गुप्ता, जगत सिंह चौधरी, मुरारीलाल तिवाड़ी, तोताराम चौधरी, सुबे सिंह चौधरी आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
लक्ष्मणगढ़ काे नगर पालिका बनाने की घोषणा (लक्ष्मणगढ़): लक्ष्मणगढ़ को नगर पालिका बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह सर्किल पर जश्न मनाया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा विधायक जौहरी लाल मीणा की अभिशंसा पर लक्ष्मणगढ़ में नगरपालिका बनाए जाने की घोषणा की गई। जिस पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान इकबाल खान, इमरान, नूतन शर्मा, तुलसीराम सैनी सरपंच, समयचंद, मीना गुप्ता, मम्मो खान, विपिन झालानी, रामू, त्रिलोक मीणा, विजय तिवारी, रमजान खान, सब्बीर खान, प्रेम सैनी, रफीक खान, नहनी अटोलिया आदि उपस्थित थे।